मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: शहर के शामली रोड बिजलीघर से खराब सप्लाई व्यवस्था और कर्मचारियों का अच्छा व्यवहार न होने के कारण वार्ड 19 के सभासद और अन्य उपभोक्ताओं में काफी रोष है। आरोप है कि सप्लाई संबंधित शिकायत बिजलीघर पर दर्ज कराने के बावजूद भी 24 घंटे तक निस्तारण नहीं होता है। वहीं बिजलीघर पर कार्यरत कर्मचारियों का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। सभासद योगेश मित्तल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई सुधार नहीं होता है तो फिर बिजलीघर का घेराव किया जाएगा। बुढाना मोड स्थित खांजापुर में काशीराम कालोनी में बिजली सप्लाई को लेकर बुरा हाल है। ब्लाक 38 से 41 ब्लाक तक लाइट खराब बनी हुई है। यहां पर कभी वोल्टेस तेज को कभी वोल्टेज कम आते है। इस संबंध में कई बार बिजलीघर पर शिकायत बताई गई है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो प...