मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: कस्बे में भगवान श्री वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बनी सुंदर सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गत रात्रि श्री वाल्मीकि मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भगवान वाल्मीकि का गुणगान किया। वाल्मीकि शोभायात्रा का अलग अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत से पूर्व वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमेन परेमेश सैनी, समाज सेवी अरविंद पाल, पूर्व चेयरमेन राजेश सिंगल,संजय सोदाई, राजीव मेहरा,सुनील लखा, सुरज , राजीव ,आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News...