Muzaffarnagar News: शाहपुर के खिलाड़ी ने झारखंड में स्वर्ण पदक जीता
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: झारखंड के रांची में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप (कंपाउंड इवेंट टीम) में शाहपुर के रामनगर कॉलोनी निवासी अनंत सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अनंत सैनी ने प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए जनपद और कस्बे का नाम रोशन किया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही परिजनों और कस्बेवासियों में जश्न का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तीरंदाजी में रतनम ने जीता रजत पदक सभी ने इसे क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.