Muzaffarnagar News: शारदेन स्कूल की छात्राओं ने डीएम व एसएसपी को बांधी राखी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शारदेन स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा-सूत्र बांधा। छात्राओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। अधिकारियों ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए सदैव उनकी सुरक्षा, सम्मान और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुलाकात के अंत में अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए, जिससे संपूर्ण वातावरण उत्सवमय और सौहार्दपूर्ण रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.