Muzaffarnagar News: शाबुद्दीनपुर रोड पर चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में पावर कारपोरेशन की टीम ने शहर के मोहल्ला शाहबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग करते हुए चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। जांच के दौरान इन घरों के बिजली मीटरों में कट लगे पाए गए। टीम ने मौके पर बिजली कनेक्शनों और मीटरों की जांच की तथा चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और खपत की स्थिति की जांच के दौरान 37.7 प्रतिशत लाइन लॉस पाया गया। लाइन लॉस अधिक होने के कारण विभाग की टीम ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। घर-घर पहुंचकर बिजली मीटरों की जांच की गई। इसी दौरान चार उपभोक्ताओं के मीटरों में छेड़छाड़ और कट लगे होने की बात सामने आई। विभागीय टीम ने मीटरों की जांच के साथ ही कनेक्शन से संबंधित अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.