मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: गांव कैलापुर जसमौर में शराब पीने के लिए रुपये नहीं मिलने से नाराज युवक की जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। गांव कैलापुर जसमौर निवासी बिजेन्द्र पुत्र लक्ष्मण शराब पीने का आदी था। मंगलवार को दशहरे पर बिजेन्द्र ने काफी शराब पी ली थी। इसके बाद भी शाम को उसने अपनी मां से और शराब के लिए रुपये मांगे। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो बिजेन्द्र नाराज हो गया। कुछ समय बाद उसने घर में रखे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसे मीरापुर एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के लिए ले जाते समय बिजेन्द्र की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ...