मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सहकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल जिला सहकारी बैंक लि. मुजफ्फरनगर अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शताब्दी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। ​समारोह के आधिकारिक आमंत्रण के लिए बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से मुलाकात की। सहकारिता मंत्री ने बैंक के बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।​चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ से लौटने क...