Muzaffarnagar News: शतरंज प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल बना विजेता
मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विजय प्राप्त की। कड़े मुकाबलों के बीच विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का गर्ग, कक्षा 7 की छात्रा आन्या तायल तथा कक्षा 3 की छात्रा सेजल तायल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उप-प्रधानाचार्या ईवा गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस सफलता में कोच गौरव सांगवान एवं आयुषी का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.