Muzaffarnagar News: व्यापार संगठन की बैठक में स्कूटर रैली को बनी रणनीति
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सर्राफा एसोसिएशन के युवा जिला अध्यक्ष अभिनव वर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में आगामी 11 सितंबर को टाउन हॉल से आयोजित होने वाली स्कूटर रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का लगातार नाजायज उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरोध में संघर्ष समिति, युवा इकाई और उड़न दस्ता इकाई द्वारा स्कूटर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्पीड़न न रुकने पर जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा। सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने युवा व्यापारियों से रैली में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: क्वार्सी रामघाट रोड व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.