Muzaffarnagar News: व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र के व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध एक व्यापारी ने रंगदारी मांगने व हाथ पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी के पिता को पहले ही जेल भेज चुकी है।कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि 29 अगस्त को नगर के व्यापारी रवि ग्रोवर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मोहल्ला मिटठूलाल निवासी विनय जैन उर्फ किक्की जैन पुत्र विनोद जैन व उसके बटे अद्वुत जैन को धमकी दी थी। जिसमे पिता बेटे ने व्यापारी को धमकी देकर लाखों की वसूली भी की थी। बाप बेटे की लगातार बढ़ रही डिमांड का व्यापारी ने विरोध किया तो उसको हाथ पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.