Muzaffarnagar News: वैल्डिंग की दुकान से लाखों का सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर एक वैल्डिंग की दुकान का शटर तोडकर बदमाश दो मशीन सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सहारनपुर जनपद के गांव डांडी निवासी अरूण कुमार की रोहाना मिल में वैल्डिंग की दुकान करता है। रविवार देर रात में अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोडकर वहां से दो वैल्डिंग की मशीन, ग्रेंडर, लीड, लोहे की एंगल कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पीडित को चोरी की जानकारी हुई। रोहाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.