Muzaffarnagar News: वृहद रोजगार मेले में पहुंचे 1330 युवा, 823 का चयन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एसडी पीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कॉलेज के ऑडिटोरियम में वृहद रोजगार मेला-2026 लगाया। इसमें रोजगार के लिए 823 युवाओं को चुना। इसमें 40 कंपनियों ने भाग लिया।रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निरंतर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी अपनी औपचारिक पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में कम से कम एक व्यावसायिक कौशल का विकास अवश्य करें। शनिवार को खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद जिलेभर से लगभग 1,330 युवाओं ने रोजगार पाने की आस में मेले में पंजीकरण कराया। अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए, जिनमें से प्रथम चरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.