मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा से जनजागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है तथा परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। सीएमओ ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों तक पहुंचकर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दें और सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाएं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: परिवार नियोजन अपनाकर जीवन बनाएं खुशहाल रैली में प्रतिभागियों ने छोटा परिवार, सुखी परिवार और स्व...