मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद के पारंपरिक कारीगरों की आजीविका को सुदृढ़ करने और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई और धोबी ट्रेड के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।स्थानीय विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश विशेषकर मुजफ्फरनगर का मूल निवासी और बालिग होना अनिवार्य है। इस योजना में पात्रता का एकमात्र आधार जाति नहीं है। यदि कोई आवेदक पारंपरिक जाति से अलग है, तो उसे ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष या वार्ड पार्षद द्वारा जारी कार्य से जुड़े होने का प्रमाण पत्र देन...