मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: सिखरेड़ा गांव में विश्वकर्मा समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वकर्मा समाज की एकजुटता के बल पर राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। सिखरेडा गांव में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष धीमान के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश धीमान व संचालन सुनील कुमार धीमान और राजेश धीमान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति मीरापुर द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष धीमान को पगड़ी व माला पहनाकर बधाई दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा एकता समिति के अध्यक्ष बिजेन्द्र धीमान ने कहा कि समाज के समग्र विकास और उत्थान के लिए आपसी द्वेष की भावना को पूरी तरह त्यागना होगा। श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनू ...