मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। चरथावल विधायक पंकज मलिक और गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड के सहयोग से सीएसआर फंड के तहत 10 आधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों का नि:शुल्क वितरण किया गया। गुलशन पॉलीऑल्स के चेयरमैन डा. चंद्र कुमार जैन और प्रतिनिधि अनिल सिंह के सहयोग से दी गई इन ट्राइसाइकिलों में रिवर्स गियर और ऑटोमैटिक जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं को समझते हुए यह सहायता उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आधुनिक ट्राइसाइकिल मिलने से लाभार्थियों में भारी खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में कालू सिंह, बबली कुमार, जोविंदर, शाकिरा समेत सभी लाभार्थियों ने विधायक और ...