Muzaffarnagar News: विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अंतर्गत आने वाले मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जनपद में एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न शिकायतों, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या उसमें संशोधन करने, मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, मूलभूत सुविधाएं समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.