Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता जरूरी : डा. संदीप मित्तल
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा ऑनलाइन लर्निंग विस ऑफलाइन लर्निंग विषय पर विशेष शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने किया। मुख्य समन्वयक संजय शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से दोनों शिक्षा पद्धतियों के लाभ, सीमाओं और ब्लेंडेड लर्निंग (ऑनलाइन व ऑफलाइन का समन्वित रूप) के महत्व को विस्तार से समझाया। प्राचार्य डा. संदीप मित्तल ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, दीपक गर्ग सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.