मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तात्वाधान में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने धरना दिया। प्रधानों ने शासन से तीन मांगे पूरा कराए जाने की मांग की। घंटो धरने के बाद मौके पर पहुंची विकास खड अधिकारी ने समस्यां का जल्द समाधान कराएं जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सोमवार को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी के नेत्तृव में विकास खंड कार्यालय के गेट पर पहुंच कर क्षेत्र के सैकडों ग्राम प्रधानों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि ग्राम प्रधानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायती चुनाव टाल दिए गए। चुनाव न होने पर शासन की ओर से चुनाव होने तक प्रधानों को ही प्रशासन बनाएं रखने की बात कही थी। बताया कि प्रशासक तो बना दिए गए लेकिन उनको गांव में कुछ ही काम कराएं जाने को कहा गया। प्रधानो...