मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बुधवार को उप निदेशक पंचायतीराज राघवेन्द्र द्विवेदी ने आदर्श ग्राम फुगाना के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक पंचायतीराज को गांव में अच्छी साफ सफाई और गांव का अच्छा सौन्दर्यीकरण देखने को मिला। यह देख राघवेन्द्र द्विवेदी गदगद हो गए। उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक को लखनऊ में आने का न्यौता दिया है। उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भौतिक निरीक्षण भी किया है। उन्होंने गांव में पंचायत घर, आरआरसी सेंटर, श्मशान घाट, अमृत सरोवर व गाँव में निर्मित शहिद भगत सिंह डिजिटल लाइब्रेरी को देखा। गांव में हुए विभिन्न विकास कार्यों को देखकर वह गदगद हो गए। यह भी पढ़ें- केरल मॉडल की तर्ज पर विकसित हुआ बहादुरपुर मझिगवां उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्...