मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: टाउन हाल मैदान वाहन पार्किंग में हुए गडबडझाले को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई करते हुए टैक्स विभाग से लिपिक प्रवीण कुमार को हटा दिया है। चेयरपर्सन ने प्रवीण कुमार को मुख्य कार्यालय में सम्बद्ध किया है। वहीं वाहन पार्किंग प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है। उधर तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में लिपिक प्रवीण कुमार विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मम विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति की थी। अब इस प्रकरण की एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार और प्रभारी टीएस पारूल यादव जांच करेंगी।

जांच की प्रक्रिया सभासद देवेश कौशिक ने 28 दिसम्बर 2025 में टाउन हाल पार्किंग के ठेके में हुए गडबडझाले की शिकायत तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से की थी। इसके बाद सभासद देवे...