मुजफ्फर नगर, जुलाई 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को तीन वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद किए गए वाहनों को कनेक्ट करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।थाना प्रभारी आंनद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान कूकडी गांव को जाने वाले रास्ते से वाहन चोर हर्ष निवासी अलमासपुर व विक्की उर्फ पिंकी निवासी अर्जुन नगर थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन वाहन बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...