मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मोहल्ला बुद्धबाजार निवासी गुड्डी पत्नी बोबी ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती पत्र देकर गांव खलवाड़ा निवासी पंकज पुत्र सौराज पर लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार 300 रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में गुड्डी ने बताया कि उसके पति ने पंकज को लोन दिलाने के लिए 30 हजार 300 रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें लोन नहीं मिला। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर पंकज ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़िता ने एसडीएम से रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...