मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। नगर पंचायत चरथावल में तैनात लिपिक महेश प्रसाद पर सभासदों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन पर महेश प्रसाद को चरथावल नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है। एडीएम (प्रशासन) देश दीपक सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार खतौली नगर पालिका परिषद के लिपिक संदीप अग्रवाल को अग्रिम आदेशों तक चरथावल नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में महेश प्रसाद को चरथावल से संबंधित सभी अभिलेख तत्काल संदीप अग्रवाल को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। संदीप अग्रवाल का वेतन पूर्व की भांति खतौली नगर पालिका परिषद से ही आहरित होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...