मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले या पुलिस व सामाजिक संस्थाओं द्वारा लाए जाने वाले लावारिस मरीजों के लिए अब एक अलग और विशेष वार्ड का निर्माण किए जाने पर सहमति बनी है। यह भी पढ़ें- Basti News: 47 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में बनेगा क्लीनिकल ब्लॉकलावारिस मरीजों के लिए अलग वार्ड इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस ने एडी हेल्थ के माध्ययम से महानिदेशक स्वास्थ्य को एक औपचारिक पत्र लिखकर भेजने की कार्ययोजना तैयार की है, ताकि बजट की मंजूरी मिलने पर कार्य किया जा सके। जिला अस्पताल प्रशासन को लंबे समय से सामान्य वार्डों में अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही थीं। वर्तमान व्यवस्था के तहत अस्...