मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: मोरना। पांच दिन से लापता युवक का शव रविवार को जौली-खतौली मार्ग पर गंग नहर से बरामद हुआ है। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद हैदर पुत्र अंसार हैदर बीते 30 सितंबर को लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार के हसन मेंहदी ने बताया कि बुधवार सुबह मोहम्मद हैदर बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर चला गया था। हसन मेहदी ने बताया कि नहर पुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मोहम्मद हैदर नहर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश नहर में कर रहे थे। रविव...