मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर अब सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते मोलाहेड़ी से जड़ौदा जाने वाला मुख्य मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण मार्ग का एक हिस्सा धंस गया और सड़क टूट गई। यह मार्ग मोलाहेड़ी, जड़ौदा और आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है,जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र और अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा ...