Muzaffarnagar News: लंपी बीमारी से बचाव को पशुओं में टीकाकरण तेज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के बरला तेजलहेडा ताजपुर रेत्तानगला मांडला कुतुबपुर आदि गांव में गायों में फैल रही लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय भूषण व डा. मैनपाल अपनी टीम एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गायों का टीकाकरण कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पशुओं को लम्पी बीमारी से सुरक्षित रखना तथा संक्रमण के फैलाव को रोकना है। डॉ. मैनपाल ने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से लम्पी बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं के रहने के स्थान पर नियमित रूप से साफ-सफाई रखें, गोशाला को सूखा और स्वच्छ बनाए रखें तथा समय-समय पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.