मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर दरोगा की हत्या कर कुख्यात रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार को हड़ताल के कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तिथि नियत की है।एडीजीसी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी कुख्यात बदमाश रोहित सांडू मिर्जापुर जेल में बंद था। एक जुलाई 2019 को मिर्जापुर पुलिस के दरोगा दुर्ग विजय सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील प्रजापति, सुनील उपाध्याय, अखिलेश राय व वाहन चालक खोबारी सिंह मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे। पेशी से वापस लौटते समय जानसठ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर स्थित पंजाबी वैष्णों ढाबे पर रोहित सांडू को उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर छुडा लिया था। बदम...