मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: छपार रोहाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के पहले ठहराव का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। सुबह लगभग 11:34 बजे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोको पायलट को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही क्षेत्रवासी इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से यह संभव हो सका है। यह भी पढ़ें- Meerut News: राहत : सकौती स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू इससे आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवो...