Muzaffarnagar News: रोहाना टोल के पास हादसे में कैंटर चालक की मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के कस्बा व रोहाना टोल के बीच बीती रात हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर रोहाना टोल से पहले हिमांशी सिटी के पास एक कैंटर का अगला हिस्सा किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक गौरव सैनी पुत्र ननका सैनी गांव महलकी जिला मेरठ को केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को चैंबर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मोर्चरी भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.