मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: छपार। रोहाना कलां रेलवे स्टेशन पर दिल्ली- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की स्वीकृति हो गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से केंद्रीय रेलमंत्री ने स्वीकृति दी है। रोहाना क्षेत्र में ट्रेन रुकने को लेकर लोगों में उत्साह है, जिसके आदेश रेलवे बोर्ड को भेजे जाएंगे, फिर बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर शीघ्र रोहाना में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आरंभ हो जाएगा। कोरोना काल के बाद निरंतर ही इसकी मांग की जा रही थी, जिससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिल मिलेगा। रोहाना कला में एक्सप्रेस ट्रेन के न रुकने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था और एक्सप्रेस ट्रेन पकडने के लिए 15 किलीमीटर मुजफ्फरनगर जाना पड़ता था। कोरोना काल के बाद से निरंतर ही ...