मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। रोहन राठी हत्याकांड के सही खुलासे को लेकर कस्बे एवं क्षेत्रवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। हजारों लोगों की भीड़ रोडवेज परिसर से लेकर सूलीवाला बाग तक लोग हाथों में मोमबत्ती एवं नारों से लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी के प्रधान एवं भाकियू के जिला सचिव विवेक राठी के युवा पुत्र रोहन का शव गांव के पास खेत में 25 सितंबर की सुबह पड़ा मिला था। उसी कड़ी मे पूर्व निर्धारित बुधवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बच्चे-बुजुर्ग व सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लेकर रोष जताया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। नगर चेयरमैन ज़हीर फारुकी, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मोनू प्रधान, बिटटू राठी, उवेश, आजाद फरीदी, आदिल, मोहम्मद इरशाद,धनप्रकाश, मालती रानी...