Muzaffarnagar News: रोहन राठी हत्याकांड के सही खुलासे की मांग, एसएसपी से मिले रालोद नेता
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरेटी निवासी रोहन राठी हत्याकांड के सही खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से मृतक के परिजन और ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। रालोद नेताओं ने एसएसपी से हत्याकांड की निष्पक्ष और गहन जांच कराकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए हत्याकांड का सही खुलासा होना जरूरी है。
जांच की वर्तमान स्थिति एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि रोहन राठी हत्याकांड की जांच के लिए एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.