मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: शहर की जानी-मानी रोलिंग पिन केक शॉप पर सोमवार दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टाउन हॉल रोड स्थित मालवीय चौक पर मौजूद इस नामचीन प्रतिष्ठान पर यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई मिलावट की एक शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। खाद्य निरीक्षक अर्चना धीरान के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने मौके पर गहन जांच-पड़ताल की। टीम ने दुकान में मौजूद विभिन्न फ्लेवर के केक के सैंपल एकत्र किए, जिन्हें तुरंत सील कर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया। अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से बेकरी संचालक और वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।खाद्य निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी। यदि केक के नमूनों ...