मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा जोली रोड स्थित रामेश्वरी पेपर मिल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पौधारोपण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम का संयोजन निशांक जैन, मुकुल जैन एवं नरेश शर्मा ने किया। क्लब अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव दीपक सिंघल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सीए प्रगति कुमार, अंकित मित्तल, अतुल अग्रवाल सहित आशा गुप्ता, नीतू सिंघल, कामिनी व अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Orai News: सविता समाज के...