मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बुढ़ाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड दरोगा के मकान में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दिखावे के लिए दोनों भाई कपड़़ों की फेरी लगाने का काम करते है। निशानदेही चोरी के जेवरात व नगदी बरामद कर ली है।प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 28 अगस्त की रात झिंझाना थाने से सेवानिवृत्त दारोगा देशपाल सिंह के तहसील कॉलोनी में स्थित मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख की नकदी समेत ढाई करोड़ रुपये के जेवरात चोरी किए थे। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी मोहित चौधरी और बुढ़ाना पुलिस की तीन टीम लगाई थी। सोमवार रात को पुलिस टीम मंदवाड...