Muzaffarnagar News: रियाल करेंसी के नाम पर दो लाख की ठगी
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: खतौली मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के बातनौर निवासी भोगेन्द्र पुत्र योगेन्द्र ने बताया कि दौराला में क्लीनिक चलाता है। दो दिन पूर्व एक युवक क्लीनिक पर पहुंचा और उसने कहा कि उसके पास सऊदी अरब की रियाल करेंसी है उसके बदले में रुपये चाहिए। युवक ने पचास रुपये दिए, जिसके बदल में दो सौ रुपये दिए गए। उसी दिन शाम को उस युवक का फिर से फोन आया और उसने कहा कि इसी तरह से रियाल की पचास-पचास की कई गड्डी है। इनके बदले उसको भारतीय दो लाख रुपये चाहिए।युवक से रियाल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां मुजफ्फरनगर की एक गत्ता फैक्ट्री में काम करती है । फैक्ट्री मालिक उसको वेतन के नाम पर रियाल करेंसी देता है। युवक ने उसकों खतौली में बुढ़ाना रोड पर बुला लिया। पहुंचने पर युवक ने उसके हाथों मे एक थैला पकड़ा दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.