मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रियल स्टेट में निवेश पर 10-12 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर करोडों रुपए की ठगी करने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 3 मोबाइल व ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी के फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है। आरोपियों ने कई लोगों से एक करोड 12 लाख रुपए की ठगी की थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए नई मंडी थाने पर समाधान दिवस पर अंकुश कौशिक निवासी दयानंद नगर शामली व जनपद के अन्य लोगों ने शिकायत की थी। कि एक साल पूर्व अभिषेक शर्मा द्वारा उन्हें व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में भोपा रोड स्थित ग्राण्ड प्लाजा मॉल, पटेल नगर, नई मण्डी पर हरेन्द्र मलीया निवासी बेगराजपुर थाना मन्सूरपुर , दीपक चौधरी निवासी गांधी कालोनी थाना नई...