Muzaffarnagar News: रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की चोरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे की तहसील कॉलोनी में सीओ और एसडीएम आवास से महज 50 कदम की दूरी पर चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोर मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई, उसके बराबर में ही कस्बा चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी किराये पर रहते हैं। तहसील कालोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा देशपाल पुत्र रामचंद्र 17 अगस्त को परिवार के साथ अपनी ससुराल शामली गए थे। परिवार के जाने के बाद मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का मुख्य गेट खुला और ताले टूटे देखे तो उन्होंने फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.