Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय टीम के कप्तान व डीआईओएस ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विनीत कुमार चौधरी और डीआईओएस हरिकेश यादव मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से मोबाइल की लत छोड़कर खेलों से जुड़ने और तनावमुक्त रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने अगले वर्ष प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की। स्पर्धा के नतीजों में अंडर-14 में मुजफ्फरनगर सदर प्रथम व जानसठ द्वितीय रहा। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में जानसठ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि भोकरहेड़ी, छछरौली, मोरना, भोपा आदि गांव में अनेक युवक वॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.