Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिला सम्मान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर के खादरवाला स्थित जिया उल उलूम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। आर.के. सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश महासचिव उमादत्त शर्मा, कांग्रेस नेता एड. कमल मित्तल, हाजी सरफराज और जावेद मजहर मुख्य अतिथि रहे। बच्चों ने भाषण के जरिए आपसी सद्भाव और पोस्टर के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के मैनेजर नाजिश गजाली और प्रिंसिपल नदीम खान ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.