Muzaffarnagar News: राष्ट्रपति ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह, दिए सफलता के मंत्र
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: खतौली। न्यू सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए उस समय गौरव और उत्साह का क्षण बन गया, जब उन्हें दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने का अवसर मिला। इस विशेष मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों से बातचीत की और उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए। विद्यार्थियों ने भी पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ राष्ट्रपति के सवालों के जवाब दिए। बच्चों की प्रतिभा, समझ और जवाब देने के अंदाज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काफी प्रभावित नजर आईं। राष्ट्रपति ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.