Muzaffarnagar News: राशन डीलर पर अनियमितता के गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में सरकारी राशन की दुकान के संचालन में बड़ी अनियमितता सामने आने पर तत्कालीन उचित दर विक्रेता रोहित कुमार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। गढ़वाड़ा निवासी राशन डीलर ललिता शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित कुमार द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद भी उन्हें दुकान से संबंधित खाद्यान्न, ई-पॉस मशीन, चार्जर व ई-कांटा आदि सामान हस्तांतरित नहीं किया। पूर्ति निरीक्षक गौरव निर्वाण की जांच में 96.52 कुंतल गेहूं, 63.98 कुंतल चावल और 0.90 कुंतल चीनी मौके पर गायब मिली। ग्रामीणों ने डीलर पर समय से राशन न देने, ई-पॉस पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न बांटने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 264 क्विंटल राशन कर दिया गायब, दो पर एफआईआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.