मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच के तत्वाधान में रूडकी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक हरेंद्र पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता रही। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल रहे। कार्यक्रम में रालोद की नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों पर भी विचार किया गया। इस दौरान सभी से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अति पिछडे समाज के लोग उपस्थित रहे।

हिंदी...