मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: भोपा । क्षेत्र में जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपा की युवा रामलीला कमेटी के मंच पर आयोजित रागनी कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की मधुर आवाज और आकर्षक अंदाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों ने भी रागनियों का जमकर आनंद उठाया। भोपा युवा रामलीला कमेटी के मंच पर सतपाल दौसा के पौत्र शुभम और युवराज ने सुंदर रागनियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों ने 'बेटा बहू ने मांग लिया और जान मांग ली यारो ने' रागनी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Balia News: अंगद ने रावण को ललकारा, श्रीराम ने बांधा सेतुकलाकारों ने रागनियों से बांधा समां वहीं, गायक केशव ने चकवा-चकवी के प्रेम पर आधारित ...