Muzaffarnagar News: रामलीला मंचन से पूर्व धूमधाम से निकली ध्वज यात्रा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: भोपा। रामलीला मंचन के पूर्व प्रतिवर्ष की भांति मंगलवार को रामलीला ध्वज का पूजन किया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। भोपा गांव में आयोजित ध्वज यात्रा परिक्रमा करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में कलाकार प्रियांशु द्वारा धारण किया। भगवान हनुमान का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान स्वरूप की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष 6 अक्टूबर से रामलीला के भव्य मंचन का शुभारंभ होगा। ध्वज यात्रा में अनिल शर्मा, अमरपाल सैनी, बालीराम, कवर कुमार, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा, आर्यन राठी, शुभम शर्मा, सोम शर्मा, अभिषेक सैनी, आशीष सैनी, वंश कुमार और हर्ष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.