मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन द्वादश ज्योतिर्लिंग वर्णन, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल ने कहा कि भगवान शिव कलियुग में अल्प आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। कथा वाचक ने बताया कि चंद्रमा को मिले कुष्ठ रोग के श्राप का निवारण शिव कृपा से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में हुआ। अनजाने में महाशिवरात्रि व्रत करने पर निषाद पर भी महादेव प्रसन्न हुए थे। कथा श्रवण से मनुष्य में सदबुद्धि, सुख-शांति आती है। शिवलिंग अभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र जाप से असाध्य रोगों व अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। समापन पर शिव परिवार कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यास पूजन कर उनका सम्मान किया। यज्ञ के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं...