मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: जानसठ प्राचीन रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान की झंडा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का समापन रामलीला के दशहरा मैदान पर झंडी बांधकर किया।मोहल्ला मिश्रान की प्राचीन रामलीला की 126वीं झंडा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ देवी मंदिर से आरंभ की गई। जिसमें पंडित लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने मुख्य अथिति प्रवेन्द्र भड़ाना से पूजा अर्चना कराकर यात्रा का शुभारंभ कराया। रामलीला के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के दिन सायं के समय झंडा यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर प्राचीन रामलीला भवन में झंडी बांधने के पश्चात दशहरा मेला मैदान पर समापन की जाती है। निर्देशक राम अवतार दीक्षित ने बताया कि स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। यात्र...