Muzaffarnagar News: रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने शिवचरण दास गर्ग
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में श्री रामलीला सभा (रजि.) टाउनहॉल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें आय-व्यय विवरण और आगामी रामलीला की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में सर्वसम्मति से शिवचरण दास गर्ग को अध्यक्ष, सतीश गर्ग को मंत्री और नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग ने बताया कि 1920 में आलू मंडी से शुरू हुई यह अनुष्ठानिक रामलीला 1975 से टाउनहॉल में मंचित हो रही है, जहां पात्र वैदिक नियमों का पालन करते हुए अभिनय करते हैं। बैठक में नवीन गुप्ता, सुखदेव मित्तल, अजय गर्ग और संजय गोयल समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.